इंदौर क्रमांक 1 विधानसभा की जनता बड़े धर्म संकट में ...



एमपी नाउ डेस्क



राजनीति। जब से भाजपा की दूसरी लिस्ट में कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर क्रमांक 1 विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है तब से ही इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी है। 


इंदौर क्रमांक 1 फ़िलहाल कांग्रेस के पाले में है जहां से संजय शुक्ला क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक है। संजय शुक्ला की लोकप्रियता क्षेत्र में किसी से छिपी नहीं है। क्षेत्र में संजय शुक्ला का नाम अच्छा खासा लोकप्रिय है।

इंदौर शहर में संजय शुक्ला की अच्छी पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस के साथ साथ भाजपा समर्थकों में भी संजय शुक्ला काफ़ी लोकप्रिय चेहरा है। ऐसे में क्षेत्र में लोग अपने दोनों व्यक्तिगत लोकप्रिय नेता को एक दूसरे के खिलाफ़ चुनाव में देखकर बड़े धर्मसंकट में पड़ गए है। हालाकि अभी सिर्फ़ भाजपा ने ही इंदौर क्रमांक 1 से कैलाश विजयवर्गीय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नही किया है मगर इसकी पूरी संभावना है इंदौर क्रमांक 1 से वर्तमान विधायक संजय शुक्ला ही प्रत्याशी होंगे जब दो लोकप्रिय नेता क्षेत्र में चुनाव के लिए जनता के सामने प्रस्तुत होंगे तब उनके सामने एक धर्म संकट की स्थिति उत्पन्न होंगी।


कौन है संजय शुक्ला.....


संजय शुक्ला इंदौर की राजनीति का बड़ा नाम है। संजय शुक्ला धनी संपन्न परिवार से आते है. संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला का नाम भाजपा की राजनीति में बड़े सम्‍मान के साथ लिया जाता है। शुक्ला 70 के दशक में भाजपा संगठन से जुड़े थे। शहर में वे बड़े भैया के नाम से जाने जाते थे। वे आपातकाल में जेल भी गए थे। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। हालांकि वे सांवेर जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीते थे। उनके बड़े बेटे राजेंद्र शुक्ला पार्षद रहे हैं। एक बार तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने उन्हें टिकट भी दिया था, लेकिन जीत नहीं पाए। विष्णु प्रसाद शुक्ला हमेशा चाहते थे कि उनके परिवार से कोई विधायक बने। उनकी इच्छा को उनके छोटे बेटे संजय शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ते हुए इंदौर क्रमांक 1 से जीत दर्ज पूर्ण की उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता को 2018 के चुनावों में करीबन 10000 वोटो के अंतर से हराकर पहली बार इंदौर क्रमांक 1 से विधायक चुनाव में जीत दर्ज की और तब से ही निरंतर क्षेत्र में लोगों के बीच सक्रिय रहते आ रहे है।

विधान सभा क्रमांक 1 से कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा के इंदौर विधानसभा क्रमांक 2 से विधायक और दिग्गज नेता रमेश मेंदोला ने भी ऐसा कह कर और लोगों को असमंज में डाल दिया
 
" संजय भी हमारा मित्र है हमारे अच्छे संबंध है वो भी अपने दाव पेंच खेलेंगे हो सकता है वह क्षेत्र बदल ले " 

खुद कैलाश विजयवर्गीय संजय शुक्ला की तारीफ़ में कसीदे पढ़ चुके है। इन सब बातों के अलावा मुझे स्वयं भी इंदौर क्रमांक 1 के सर्वे के दौरान भाजपा के लोगों के बीच संजय शुक्ला को लेकर किसी प्रकार का असंतोष नही देखने को मिला पर अब समय बदल चुका है। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय नेता को इस सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला इस दुविधा में स्वयं इंदौर के नेता मतदाता राजनीतिक पार्टी के समर्थक किस और अपनी रुचि दिखाते है।



अरविंद (एडी साहू)
8982636362

Post a Comment

0 Comments

Close Menu