प्रियंका गांधी ने अपनी घटिया राजनीति में मेरी कविता का उपयोग किया पुष्यमित्र उपाध्याय।



एमपी नाउ डेस्क




देशयूपी चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने की जिम्मेवारी इंदिरा गांधी की पोती और सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका वाड्रा के ऊपर है. ऐसे में प्रियंका यूपी के चुनावी रण में भाजपा और अन्य पार्टियों से निपटने के लिए धुंआधार प्रचार में लगी हुई है.
  
प्रियंका वाड्रा ने अपनी चुनावी थीम के लिए इस बार आधी आबादी मतलब महिलाओं को चुना है, महिलाओं की बदौलत इस बार प्रियंका काँग्रेस की नैया पार लगाना चाह रही हैं. अब महिलाओं से जुड़े ऐसे ही एक मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा विवादों में घिरती नजर आ रही है. दरअसल चित्रकूट में महिलाओं के एक कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने एक कविता पाठ किया था शीषर्क "उठो द्रौपदी शस्त्र संभालो" के बाद से ही प्रियंका विवादों में घिरती नजर आ रही है.उक्त काव्य पाठ के रचयिता पुष्यमित्र उपाध्याय ने प्रियंका वाड्रा के ऊपर कविता चोरी का आरोप लगाया है।
पुष्यमित्र उपाध्याय ने काँग्रेस यूपी के अध्यक्ष अजय लल्लू के उस ट्वीट पर रीट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रियंका वाड्रा की वीडियो क्लिप अपलोड की थी जिसमें प्रियंका वाड्रा पुष्यमित्र उपाध्याय की कविता पाठ कर रही थी। 
पुष्पमित्र ने लिखा, ‘प्रियंकाजी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए। न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनीतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा?’
उक्त पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नही आई है. हालांकि सोशल मीडिया में नए विवाद को जन्म दे दिया है सोशल मीडिया यूजर पूरे मामलें में दो भागों में बटे नजर आ रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu