धनतेरस को लेकर क्या है मान्यताएं हिंदु धर्म मे क्यों पूजा जाता है औषधियों को।



एमपी नाउ डेस्क


धर्म। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है. धनतेरस के दिन ख़रीदारी का बड़ा ही महत्व बताया गया है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी में समुद्र मंथन किया गया था. उक्त मंथन में से एक दिव्य देवता प्रकट हुए थे जिनके हाथों में अमृत कलश था उन्ही देवता के जन्म के रूप में धनतेरस मनाया जाता है. जिन्हें हिन्दू धर्म मत अनुसार भगवान धन्वंतरि के नाम से सम्बोधित करते है। 


हिन्दू मान्यताओं अनुसार भगवान धन्वंतरि को हिन्दू देव भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है. देव धन्वंतरि को स्वास्थ्य वैभव सम्पन्नता का देव भी माना जाता है. हिन्दू मान्यताओं में भगवान धन्वंतरि औषधियों के देवता माने जाते है।

धनतेरस में धन्वंतरि कुबेर देव औषधियों का भी पूजन किया जाता है। 



धनतेरस मैं खरीदारी का है बड़ा ही महत्व


धनतेरस के दिन ख़रीदारी शुभता प्रदान करती है. ऐसे में क्या ख़रीदारी आपके लिए शुभ रहेगी आभूषण, सोने चांदी के सिक्के, झाड़ू , धनिया,धार्मिक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कलाकर अपने काम मे आने वाले गैजेट भी खरीद सकते है।




क्या न खरीदे धनतेरस के दिन।

कुछ ऐसी वस्तुएं भी है जिन्हें धनतेरस में खरीदना वर्जित माना जाता है जैसे लोहा ,लोहे से बने समान, तेल, खाली बर्तन, कॉर्करी, कांच से बने आइटम, वाहन, काली वस्तुएं, धनतेरस में उपहार देना भी वर्जित है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu