
साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण क्या नही करना चाहिए क्या करना चाहिए जानें।
Sunday, June 21, 2020
एमपी नाउ डेस्क
🌞सूर्य ग्रहण🌞:- 21 जून 2020
:- दिन में 10:31 मिनट से दोपहर 02:04 मिनट तक।
:- पर्वकाल - 3 घण्टा 33 मिनट
:- स्पर्श दि.10:31 मिनट पर
मध्य दि. 12:18 मिनट पर
मोक्ष दि. 02:04 मिनट पर
:- सूतक - 20 जून रात्रि 10:31 मिनट से,किन्तु बालक, वृद्ध,रोगी को 21 तारीख में प्रातः 7:31 मिनट से मानना चाहिए।।
::-- ग्रहण काल में मूर्ति स्पर्श,भोजन,शयन नहीं करना चाहिए,बाहर नहीं निकलना चाहिए,ग्रहण को देखना नहीं चाहिए,भजन कीर्तन करना चाहिए,सूर्य देव की पीड़ा निवृत्ति हेतु भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए।। ग्रहण खुलने के बाद स्नान आदि करके ब्राह्मणों को अन्न दान ,वस्त्र दान,सीधा दान , भूमि दान ,दक्षिणा दान करना कहा गया है ।।
ग्रहण काल मे किया गया दान का महत्च अक्षय हो जाता हैं ।।
अपनी सामर्थ्य अनुसार अवश्य दान करे।
लोक-विजय-पंचांगानुसार
पंडित श्रवण कुमार शास्त्री