सलमान खान के समर्थन में उतरा एफडब्लूआइसीई।


एमपी नाउ डेस्क

एंटरटेनमेंट:-मुम्बई, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज (एफडब्लूआइसीई) ने अभिनेता सलमान खान के समर्थन की घोषणा की है। लॉकडाउन के वक्त सलमान खान ने इसके सदस्यों  की काफी मदद की थी।फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित, प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे और ट्रेजरार गंगेश्वर लाल  श्रीवास्तव की तरफ से सलमान खान को एक पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि कोरोना  की महमारी के वक्त की गई मदद के लिए सारी एंटरटनमेंट इंडस्ट्री के वर्कर्स और टेक्नीशिन की तरफ से सलमान खान का हम  आभार व्यक्त करते हैं।
 पत्र में लिखा गया है कि मुश्किल के वक्त में आपने हमेशा गरीब कामगरों की मदद की है। कई साल से बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से जरूरतमंदों को महंगे इलाज सहित कई तरह से हेल्प मिल रही है। इन सबके लिए धन्यवाद देते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज (एफडब्लूआइसीई) ने अभिनेता  सलमान खान को आश्वत किया है कि इस सिचुएशन में वे उनके साथ हैं। किसी भी सिचुएशन में वे सलमान के लिए एक साथ आवाज उठाने को तैयार हैं।


शशिकांत सिंह(पत्रकार)

Close Menu