आम है फलों का राजा आम की कौन सी किस्मों को चखा है अभी तक आपने।


एमपी नाउ डेस्क

आम खाना पसंद है सबको क्या पता है आप जो आम खाते है वो आम की कौनसी प्रजाति का है देश मे बहुतायत संख्या को फलों के राजा आम की किस्मों का ज्ञान नहीं है ऐसे में हम आम के बारे म आपको देंगे रोचक जानकारी.....

दुनिया का 41 फीसदी आम का उत्पादन भारत करता है। भारत के अलावा चीन और थाईलैंड इसके सबसे बड़े उत्पादक हैं, भारत मे आम की अनेकों किस्म पाई जाती है मुख्यतः देश मे खाएं  जाने वाले आम की प्रजाति

1◆ दशहरी:- ये आम देखने मे पतला लम्बा और इसका छिलका हरे कलर का होता है ये भारत मे काफी प्रचलित और लोकप्रिय आम की किस्म है दशहरी आम उत्तप्रदेश के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदावार अधिक होती है आम बोलचाल में इसे चुसु आम भी कहते है।
2◆अल्फांसो(हाफुस):- हाफुस भारत मे आमों की पाई जाने वाली किस्मों में सबसे महंगी किस्म है यहा सुनहरे रंग बहुत ही मीठा पौष्टिक प्रजाति का आम होता है इस की पैदावार महाराष्ट के रत्नागिरी कोंकण रायगढ़ में बहुताय मात्रा में होती है इसे 1000 से 7000 रु दर्जन में बेचा जाता है।

3◆बादामी:-बादामी आम- मिठास की बात की जाए तो बादामी आम (Badami aam) का भी कोई जवाब नहीं है. अगर आपको बहुत मीठा आम खाने की इच्छा है, तो इसके जैसा कोई दूसरा नहीं. यह मैंगोशेक के लिए बेस्ट है. इसकी पैदावार कर्नाटक में की जाती है 

4◆चौसा:- चौसा आम बाज़ार में आधी जुलाई बीत जाने के बाद आता है जब बाकी आमों की आवक कम हो जाती है। इस आम की खासियत है इसका रेशारहित गूदा और मिठास। ऐसा कहते हैं कि 1539 में बिहार के चौसा में शेरशाह सूरी ने हुमायूं से युद्ध जीतने के बाद इसे चौसा नाम दिया था। वैसे इसकी उत्पत्ति उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में हुई थी।

5◆लँगड़ा:- किसी आम का लँगड़ा नाम होना काफी दिलचस्प है आम का लँगड़ा नाम प्रजाति उत्तरप्रदेश के बनारस में पाई जाती है इसका नाम एक लंगड़े पुजारी के नाम मे रखा गया आम की प्रजाति पीले और हरे रंग की होती है

6◆सफेदा(बंगपाली):- आम की प्रजाति देखने मे तिरछा ओवल शेप का पीला पतला छिलका होता है खाने में हल्का खट्टा होता है इस आम की प्रजाति।

7◆तोतापरी:- तोते जैसी चोंच होने के कारण इस आम की प्रजाति आसानी से पहचानी जा सकती है ये स्वाद में मीठा नही होता इसका ज्यादतर उपयोग सलाद कोल्डड्रिंक अचार में किया जाता है

8◆नीलम:-  नीलम आम अपनी अलग-सी और बेहतरीन खुशबू के कारण आसानी से पहचाना जाता है। यह दूसरे आमों की तुलना में छोटा होता है और इसका रंग ऑरेंज होता है। यह खासकर हैदराबाद में प्रचलित है और पूरे गर्मियों के मौसम में उपलब्ध रहता है।

9◆हिमसागर:-हिमसागर एक बहुत ही लोकप्रिय आम की किस्म है। यह भारत के पश्चिम
 बंगाल में और बांग्लादेश के राजशाही में मिलता है। इसे स्वाद और सुगंध में दुनिया के सभी आमों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इसे अक्सर "आमों का राजा" कहा जाता है। इसके अन्दर नारंगी और पीला रंग होता है।
10◆केशर:-केसर- यह आम गुजरात और सौराष्ट्र से आता है. इसे केसर (Kesar Aam) इसके रंग और खुशबू के कारण कहा जाता है. अगर आप मिठाई, मिल्कशेक और अन्य आकर्षक चीज़ें बना रहें हों, तो यह एक अच्छी किस्म वाला आम है क्योंकि इसके गूदे में रेशे नहीं होते. सिंधूरा- इस आम के ऊपरी हिस्से का रंग लाल होने के कारण इसका यह नाम पड़ा.

Close Menu