बॉलीवुड तड़का एंटरटेनमेंट डेस्क एमपी नाउ

जूनियर NTR साउथ के एक्टर  दबंग सलमान  खान से होती है तुलना आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन।

एमपी नाउ एंटरटेनमेंट डेस्क
नंदमूर्ति तारक रामा राव जिसे सारा देश जूनियर NTR के नाम से जानता है आज अपना 37 वा जन्मदिन मना रहे है।
जूनियर NTR का जन्म 20 मई 1983 को हैदराबाद अब तेलंगाना में हुआ था आंधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एव दिग्गज अभिनेता NT रामराव के पोते जूनियर NTR की एक्टिंग का लोहा साउथ में माना जाता है जूनियर NTR के डांस मूव फाइटिंग सीन्स और एक्टिंग स्किल्स का साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में दबदबा माना जाता है साउथ में उन्हें हिट स्टार के नाम से संबोधित करते है गौरतलब है जूनियर NTR ने बाल कलाकार के रूप में फिल्मी केरियर की शुरुआत कर दी थी चूंकि NT रामराव खुद एक  फिल्मी डारेक्टर और एक्टर थे जो कि रिश्ते में NTR के दादा लगते थे इसी कारण NTR को फिल्मी कैरियर बनाने में कोई परेशानी उतपन्न नही हुई यहाँ तक NTR की पहली फ़िल्म में जिसमे उन्होंने बाल कलाकार रूप में अभिनय निभाया था उसमे NT रामराव ही निर्देशक थे जिनका नाम ब्रह्मर्शी विश्वामित्र थी।

NTR को फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल से सम्मानित किया गया हैं।

NTR एसएस राजामौली की पहली दो फिल्मों में लीड रोल किया था, स्टूडेंट नंबर 1 (2001) और सिम्हाद्री (2003) दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं।

 राजामौली और जूनियर एनटीआर ने साल 2007 में ब्लॉकबस्टर यमदोंगा के साथ हैट्रिक मारी। अब एक बार फिर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में जूनियर एनटीआर खास रोल में नजर आने वाले हैं।
Close Menu