पंचतत्व में विलीन हुए चिंटू जी ,सिनेमा का ऋषि युग हुआ अब खत्म
Thursday, April 30, 2020
अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में परिवार के कुछ लोग ही शामिल हो सके। मुंबई पुलिस के कहने पर कपूर परिवार ऋषि का पार्थिव शरीर घर की जगह सीधे चंदनवाड़ी श्मशान घाट लेकर गया। करीब आधे घंटे में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई। आपको बता दें कि ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बुधवार को मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है और फैंस मायूस हैं. लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड हस्तियां अपने चहेते एक्टर ऋषि कपूर का आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाए. ऋषि कपूर के निधन की सबसे पहली खबर महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर की थी. उन्होंने कहा था, 'वो गए. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.'
AD SAHU
7974243239